मीरजापुर 19 जून 2026-
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जीतेन्द्र सिंह, खान अधिकारी, मीरजापुर द्वारा दिनांक 01.06.2026 से 17.06.2026 के मध्य में जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन / परिवहन / ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच/कार्यवाही की गयी। औचक निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 45 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 19.36 लाख वसूल कर मौके पर जमा कराया गया तथा 32 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया, जिनसें 27.20 लाख की धनराशि वसूल करने की कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त वाहनों पर नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 500000.00 शास्ति की वसूली हेतु अलग से कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह मई 2026 तक अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 1939 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये राजस्व क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0 290.76 लाख शास्ति के रूप में वसूल की गई है तथा अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 10 प्रकरणों में परिवाद दर्ज कराया गया है। जनपद में अवैध खनन/परिवहन/ओवर लोड पर प्रभावी नियत्रंण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279