अयोध्या के राम मंदिर में दान की गई चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक दानदाता सामने आए हैं. उनका दावा है कि उन्होंने मंदिर को समर्पित करते हुए करीब 60 किलो चांदी की सिल्ली दान की थी.
लेकिन आज उन्हें नहीं पता कि वह चांदी कहां है और किस स्थिति में है. आजतक से बातचीत में दानदाता अनुराग रस्तोगी ने कई सवाल उठाए.
सबसे बड़ा सवाल यही कि जो वस्तुएं उन्होंने श्रद्धा के साथ रामलला को समर्पित की थीं, उनका रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति आखिर सार्वजनिक क्यों नहीं है? अनुराग रस्तोगी बताते हैं
कि उन्होंने भगवान रामलला को लगभग 60 किलो चांदी की सिल्ली अर्पित की थी. यह दान उन्होंने किसी प्रचार या पहचान के लिए नहीं, बल्कि आस्था के चलते किया था.










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498