चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने गांधीनगर पौधशाला का किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने रविवार को वन विभाग के अंतर्गत राजपथ रेंज की गांधीनगर स्थित पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधशाला में तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया तथा उनकी गुणवत्ता और रखरखाव की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के समय पौधशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा विभिन्न प्रजातियों के स्वस्थ एवं विकसित पौधे मौजूद मिले।

अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार में पौधशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए वन विभाग के कार्यों की सराहना की।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर वन रेंजर संजय कुमार, वन दरोगा शशेंद्र वर्मा, वन रक्षक राधे कृष्ण वर्मा, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल तथा सुनील कुमार उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई