मोतिहारी, 21 जून।
नशा मुक्त सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण द्वारा गांधी मैदान, मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्मानुशासन एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है, जो नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने में सहायक है।

नशा मुक्त सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501