अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारा रवाना, घंटाघर पर हुई पुष्पवर्षा!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बाराबंकी।

जम्मू-कश्मीर के बालटाल मार्ग पर लगने वाले उत्तर प्रदेश के प्रमुख भंडारों में शामिल श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति, बाराबंकी का विशाल भंडारा रविवार को विधि-विधान के साथ रवाना किया गया। लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई पर लगने वाले इस भंडारे की तैयारियां कई सप्ताह पहले से शुरू कर दी गई थीं। इस वर्ष भंडारे की सामग्री लेकर तीन ट्रक जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किए गए। समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर से जुड़े सेवादार इस सेवा कार्य में योगदान देते हैं।

नारियल फोड़कर किया गया लंगर प्रस्थान

नगर के ऐतिहासिक नागेश्वरनाथ मंदिर से भंडारे की सामग्री रवाना किए जाने से पूर्व पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप एवं नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर वाहनों पर नारियल फोड़ा तथा आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक है और यात्रियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता।

उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सेवादारों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कठिन परिस्थितियों और ऊंचाई पर श्रद्धालुओं की सेवा करना अत्यंत प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने सभी को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

घंटाघर पर हुआ भव्य स्वागत:

भंडारा प्रस्थान के दौरान निकली शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। घंटाघर चौराहे पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने भंडारा वाहनों पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में शिव भक्ति के गीत गूंजते रहे और श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते रहे।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह, करुणा शंकर शुक्ला कृष्ण कुमार द्विवेदी “राजू भैया”, प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा, हरिश्चंद्र, यतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र वर्मा,, राजेश अरोड़ा, सुनील राठौर, अमित कश्यप, संजय जैन, रमेश अवस्थी, अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।

लंगर रवाना करने के दौरान श्रद्धालुओं को धनावत सेवा ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है प्रसाद

विगत 11 वर्षों से धनावत सेवा ट्रस्ट के सहयोग से संजय जैन, शेखर जैन, प्रमोद जैन एवं दीपक जैन द्वारा लंगर रवानगी के अवसर पर यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं हेतु भंडारा संचालित कराया जा रहा है। इस वर्ष भी हजारों अमरनाथ श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई