दिनांक 19.06.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर तलवार से केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन महोदया द्वारा सोशल मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस को वायरल वीडियो में प्रदर्शित तलवार के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के क्रम में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा वीडियो का सत्यापन एवं जांच की गई।
जांच के दौरान ग्राम प्रतापपुर (करधना) में जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 12.06.2026 को प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर करधना परिसर में कुछ लड़को द्वारा जन्मदिवस समारोह के दौरान उक्त तलवार का उपयोग केक काटने एवं प्रदर्शन करने के लिए किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करधना से हाइडिल जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त प्रीतम पटेल पुत्र जय प्रकाश पटेल निवासी ग्राम प्रतापपुर करधना,
थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष को कर उसके कब्जे से 01 अदद तलवार बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 171/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रीतम पटेल ने बताया कि बरामद तलवार वही है, जिससे प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर करधना परिसर में जन्मदिवस समारोह के दौरान केक काटा गया था तथा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा तलाश किए जाने की जानकारी होने पर वह तलवार को छिपाने जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. प्रीतम पटेल पुत्र जय प्रकाश पटेल निवासी ग्राम प्रतापपुर करधना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
01 अदद तलवार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी करधना, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रेम कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 ओमकार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501