विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधायक निधि योजना एवं मुख्यमंत्री नगरी अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत कुल 57.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 6 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
प्रथम शिलान्यास विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 7.78 लाख रुपये की लागत से जनकपुर स्थित जय टेंट हाउस से अवधेश दीक्षित के मकान तक 81 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का किया गया। कार्यक्रम का वैदिक पूजन बालकृष्ण दीक्षित ने संपन्न कराया। नारियल रितेश पाल द्वारा फोड़ा गया तथा शिलापट्ट का अनावरण रितेश राय एवं विनोद पटेल द्वारा किया गया।
द्वितीय शिलान्यास मुख्यमंत्री नगरी अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 16.42 लाख रुपये की लागत से उदयपुर में रामाशंकर राय के आवास से बलराम पांडे के आवास तक 200 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का किया गया। कार्यक्रम का पूजन रामाशंकर राय ने कराया। नारियल सृजन श्रीवास्तव ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण संतोष द्विवेदी एवं डॉ. अनुपम गुप्ता द्वारा किया गया।
तृतीय शिलान्यास मुख्यमंत्री नगरी अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 17.66 लाख रुपये की लागत से कोदोपुर में संतोष उपाध्याय के आवास से सी.पी. सिंह के आवास तक 200 मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया गया। कार्यक्रम का पूजन रामाशंकर यादव ने कराया। नारियल जितेंद्र पांडे ने फोड़ा, जबकि शिलापट्ट का अनावरण मनोज यादव एवं लल्लन सोनकर द्वारा किया गया।

चतुर्थ शिलान्यास बैंक ऑफ बड़ौदा के पश्चिम स्थित पावर हाउस के उत्तर वाली गली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर 98 हजार रुपये की लागत आएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन चटर शर्मा ने किया। नारियल मनोज यादव ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण नंदलाल चौहान एवं अशोक जायसवाल द्वारा किया गया।
पंचम शिलान्यास गोलाघाट स्थित गंगा तट के किनारे खाली पड़ी नजूल भूमि पर उद्यान की चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य पर 12.73 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन भुल्लन देवी ने किया। नारियल अशोक गुप्ता ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण उदय श्रीवास्तव एवं अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
षष्ठम शिलान्यास मालियाखाली में राम नारायण यादव के आवास से विनय पांडे के आवास तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की लागत 2.41 लाख रुपये है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन रामनारायण यादव ने किया। नारियल जय सिंह चौहान ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण अमित सिंह चिंटू एवं सुभाष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष द्विवेदी, डॉ. अनुपम गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, जितेंद्र पांडे, रितेश पाल, रितेश राय, विनोद पटेल, आलोक सिंह, उदय श्रीवास्तव, जय सिंह चौहान, शशि पांडे, रवि कुमार, दयाशंकर सिंह, सत्यनारायण, आलोक कुमार दुबे, ओमप्रकाश ठाकुर, सत्येंद्र यादव, गोविंद मौर्य, अजीत कुमार गुप्ता, शीला चौबे, शारदा राय, अनीता दुबे, रीता देवी, अमृत पांडे, धनमुखी देवी, सिद्धार्थ मौर्य, अक्षत पांडे, लाल बहादुर पांडे, शिवांग सिन्हा, बलराम पांडे, सोनू चौबे, अंकित त्रिपाठी, चंदन राय, राम छबीला यादव, जगदीश मिश्रा, बब्बू उपाध्याय, महिमा सिंह, अनामिका उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रिम्मी कौर











Users Today : 103
Users This Year : 17639
Total Users : 30232
Views Today : 253
Total views : 59992