मीरजापुर।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।जहाँ शिवपुर वार्ड के सोनकर बस्ती में नाले का निर्माण,महंत शिवाला वार्ड में चौबे घाट के सामने गली में नई नाली और कवर का कार्य एवं मकरी खो वार्ड के विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में दो सीटर शौचालय का निर्माण का कार्य नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है।
इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा तीन वार्डों में जनता से सरोकार रखने वाले तीन निर्माण कार्यों को कराया गया है, इसके निर्माण से आम जनता को सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर नितिन विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार सिंह (रिचू), सभासद मंजू देवी,रतन बिंद, अलंकार जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी, शिवकुमार शर्मा, दिवाकर,महेश तिवारी,विनोद बिंद, प्रवीण, ऋषभ मालवीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 32
Users This Year : 17473
Total Users : 30066
Views Today : 129
Total views : 59647