मीरजापुर |
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 एवं योग सप्ताह ( 15 जून 2026 से 21जून 2026 ) को जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2026 स्थान राजकीय इंटर कालेज मुहवरिया मीरजापुर में अधिक से अधिक जनभागीदारी के उद्देश्य से दो दिन पूर्व प्रातः 07 बजे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के मार्गदर्शन में डॉ.श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मीरजापुर/ संयोजक सदस्य जिला समिति, अनिता यादव नोडल
अधिकारी माध्यमिक शिक्षा जनपद मीरजापुर एवं महेंद्र नाथ प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज मुहवरिया मीरजापुर नें संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रन फॉर योगा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया मीरजापुर के परिसर से जिला कलेक्ट्रेट मीरजापुर तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को सफल बनानें में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ पुलिस विभाग से सराहनीय योगदान दिया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि 21 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया मीरजापुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को जनांदोलन में परिवर्तित करने में सहयोग प्रदान करें। 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 की आधिकारिक थीम है ” YOGA FOR HEALTHY AGEING”.











Users Today : 27
Users This Year : 17722
Total Users : 30315
Views Today : 53
Total views : 60121