बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव मीरजापुर के अधिवक्ता अमित जायसवाल को जनपद में सर्वाधिक बढ़त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना के साथ ही चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। अब तक सामने आए रुझानों में मीरजापुर के अधिवक्ता अमित जायसवाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद में सर्वाधिक 484 प्रथम वरीयता मत प्राप्त किए हैं।

मतगणना के वर्तमान रुझानों के अनुसार, मीरजापुर से चुनाव मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों में गोपीकांत मिश्रा को 182 मत प्राप्त हुए हैं, जिससे वे 132वें स्थान पर हैं। वहीं, जितेंद्र कुमार यादव को 49 मत मिले हैं और वे 225वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि मीरजापुर जनपद में मतदान प्रक्रिया 27 एवं 28 जनवरी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। प्रयागराज स्थित बार काउंसिल कार्यालय में मतगणना का कार्य लगातार जारी है। इस चुनाव में प्रदेशभर से कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं,

जिनमें से केवल 25 सदस्य निर्वाचित होकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का हिस्सा बनेंगे। अब तक के रुझानों के अनुसार, अमित जायसवाल ने न केवल मीरजापुर जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी लगभग 70वीं रैंक तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, अभी प्रदेश के लगभग 25 जनपदों के मतों की गणना शेष है।

उल्लेखनीय है कि मीरजापुर जनपद से अब तक कोई भी प्रत्याशी स्थानीय गुटबाजी और पार्टीबंदी के कारण इस प्रतिष्ठित पद पर निर्वाचित नहीं हो सका है, जबकि जनपद का अधिवक्ता समुदाय संख्या के आधार पर मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में सक्षम माना जाता है। चूंकि यह चुनाव वरीयता क्रम (प्रेफरेंशियल वोटिंग सिस्टम) के आधार पर संपन्न होता है,

इसलिए अंतिम परिणाम मतगणना पूर्ण होने के बाद ही घोषित किए जाएंगे l ऐसे में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की निगाहें मतगणना के आगामी चरणों पर टिकी हुई हैं, जो यह तय करेंगे कि अगले पांच वर्षों तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का नेतृत्व किन 25 सदस्यों के हाथों में होगा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।