चन्दौली मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर राजकीय महिला प्रशसवोत्तर केंद्र जाकर मरीजों में फल वितरण किया, राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की कामना व प्रार्थना की कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉ एस के चतुर्वेदी व चीफ फार्मासिस्ट इंद्रजीत उपस्थित रहे, तदोपरांत कांग्रेस जन गल्ला मंडी स्थित कैम्प कार्यालय पहुंच कर राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी
इस दौरान आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने राहुल गांधी जी को दूसरा गांधी बताते हुए कहा कि राहुल गांधी गरीबों, पिछड़ों, शोषितो, युवाओं महिलाओं व मजलूमों के सच्चे हितैषी है, उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति का आंसू पोंछने का कार्य किया है, वे एकता और अखंडता के मजबूत संबल है, कार्यक्रम में मुगलसराय विधानसभा से
कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अशोक यादव ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी जुल्म और दबाव के आगे झुकने वाले व्यक्ति नहीं है देश की हितों की लड़ाई के लिए वह सतत संघर्षरत है, वही पीसीसी सदस्य अकील अहमद बाबू ने कहा कि राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा के लोगों ने उनके छवि को लेकर अनर्गल प्रलाप किया, आज जनता उन विरोधियों को थू-थू रही है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने राहुल गांधी जी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि आज देश की जनता को जुल्मी सरकार से निजात दिलाने का कार्य सिर्फ राहुल गांधी जी कर सकते हैं
कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ ने कहा कि राहुल गांधी ने अन्याय का हमेशा विरोध किया, सत्ता पक्ष के लोगों ने ईडीसीबीआई का दुरुपयोग कर कर उनको दबाने व झुकाने की कोशिश की लेकिन वह कभी नहीं डिगे
कार्यक्रम में अशोक यादव, अकील अहमद बाबू दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ विजय गुप्ता दशरथ चौहान अनवर सादात संजय जायसवाल परमानंद पटेल राकेश सिंह तारिक अब्बास डा हुमायूं साबिर राईन रमेश पांडेय मुन्नी सिंह हेलेन पैट्रिक डा इकरामुद्दीन हाशमी मोहम्मद इमरान इम्तियाज अहमद रवि प्रकाश शर्मा मृत्युंजय शर्मा राजकुमार गोड, इसरार कुरैशीमोहम्मद नियाज दिलीप पाल नेसार शाह किशोरी लाल शर्मा गुलाब गुप्ता एहतेशाम उल हक प्रेमनाथ जायसवाल कन्हैया मोदनवाल कल्लू चौरसिया सोनू गिरी इकबाल अहमद सोनी कुरैशी उमेश चौहान रूपेश चौहान अनवर कुरैशी बृजेश चौहान आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे











Users Today : 28
Users This Year : 17469
Total Users : 30062
Views Today : 121
Total views : 59639