दिनांक 19.06.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती के पास से अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय बुद्धु, निवासी ग्राम थरी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 55 वर्ष को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 184/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त कच्ची शराब को बाहरी जनपद से लाकर अपने परिवार के जीविकोपार्जन हेतु बेचता है। आज भी वह शराब बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए गलती स्वीकार की।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय बुद्धु, निवासी ग्राम थरी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 55 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः
05 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
उ0नि0 गोविन्द यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 अशोक यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 28
Users This Year : 17469
Total Users : 30062
Views Today : 121
Total views : 59639