वाराणसी
मंडुवाडीह निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पटेल की पत्नी चंदा पटेल ने अपना लिवर दान कर पति की जान बचाई है। पवन पटेल का लिवर खराब होने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।
परिजनों के मुताबिक पवन पटेल का स्वास्थ्य पिछले कई महीनों से खराब चल रहा था। जांच में लिवर फेल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पत्नी चंदा ने बिना देर किए अपना लिवर देने का फैसला किया।
दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में पति-पत्नी की पूरी जांच के बाद सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। चंदा पटेल के इस फैसले की डॉक्टरों और क्षेत्र के लोगों में खूब सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि चंदा ने पति-पत्नी के रिश्ते की सच्ची मिसाल पेश की है।











Users Today : 28
Users This Year : 17469
Total Users : 30062
Views Today : 121
Total views : 59639