मिर्जामुराद।
सेवापुरी विधानसभा के प्रधानमंत्री आदर्श गांव पूरे पटेल बस्ती में करीब एक दर्जन पक्के मकान के ऊपर बीचों-बीच से 11 हाजर वोल्टेज का बिजली का तार कई वर्षों से गया हुआ था।जिसकी शिकायत वहां के ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग से लेकर कई जगह कई बार किया गया था लेकिन तार नही हटा।बीते दिनों वाराणसी भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल प्रधानमंत्री आदर्श गांव एक कार्यक्रम में पहुंचे थे वहां के ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष से बिजली की तार को लेकर शिकायत किया था
जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष तत्काल बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों से बात कर जल्द तार हटाने हेतु बोले।जिसके बाद एक सप्ताह के अंदर शुक्रवार तक बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही नए खंभे लगाकर सभी बिजली के तारों को सही जगह लगाया गया।तार हटने के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी रहा गांव के उमाशंकर पटेल, हरिशंकर विश्वकर्मा, रामनरेश, रमेश, दिनेश पटेल, जीउत प्रसाद, भोला, काली शंकर, बच्चे लाल, अमित लाल समेत दर्जनों लोगों ने धन्यवाद दिया।










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 177
Total views : 71674