चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर शुक्रवारको (मुगलसराय),
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को मुगलसराय के गल्ला मंडी तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे जननेता हैं जो छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, व्यापारियों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य राहुल गांधी कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।
बृजेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता गल्ला मंडी तिराहे से पी.पी. सेंटर पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के बीच फल वितरण करेंगे। साथ ही बच्चों को टॉफी और बिस्कुट वितरित कर समाज सेवा का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के अलावा अशोक यादव, अकील अहमद, बाबू दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, राजकुमार गोंड, राकेश सिंह, राजेश सिंह, साबिर राइन, मुकीम खान, रवि प्रकाश शर्मा, इम्तियाज अहमद, मृत्युंजय शर्मा, दिलीप पाल, अनवर सादात, मोहम्मद इमरान, निसार शाह, किशोरी लाल शर्मा, प्रेम प्रकाश, प्रेमनाथ जायसवाल, हेलेन पैट्रिक, मुन्नी सिंह, रमेश पांडेय, सोनू गिरी, कन्हैया मोदनवाल, संजय जायसवाल, कल्लू चौरसिया, इसरार कुरैशी एवं अंसार कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820