मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।

उक्त अवसर पर सांसद श्री  सिंह ने कहा कि 2 लाख लिटर दूध प्रसंस्करण क्षमता वाला मदर डेयरी के इस संस्थान से लगभग 66 हजार दुग्ध उत्पादक किसान जुड़े हुए हैं, और हर महीनें के 3, 13 और 23 तारीख को लगभग 26 करोड़ रुपए सीधे दुग्ध उत्पादक किसानों के खाते में भुगतान किया जाता हैं।

150 करोड़ की लागत से इस प्लांट का विस्तार कर आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान परिसर के अतिरिक्त भूमि का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे आधुनिक मशीनरी और नई उत्पादन लाइनें स्थापित की जा सकेंगी।

यह अत्याधुनिक डेयरी प्लांट पूर्वी चंपारण सहित आसपास के जिलों के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए समृद्धि और आत्मनिर्भरता का नया द्वार खोल रहा है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह इकाई दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की सुदृढ़ व्यवस्था के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि एवं पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी अवसंरचना के विकास, किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में मदर डेयरी प्लांट जैसे प्रकल्प विकास के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

यह परियोजना न केवल दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी बढ़ा रही है।

बथना स्थित यह डेयरी प्लांट बिहार में श्वेत क्रांति को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ किसानों की मेहनत को बाजार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रगति पथ यात्रा के दौरान इस आधुनिक परियोजना को देखकर यह विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां धरातल पर प्रभावी रूप से कार्यान्वित हो रही हैं और किसानों, पशुपालकों तथा ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

उक्त अवसर पर कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई