जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 19.06.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 41आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार ने सुनवाई की।

अपर समाहर्ता के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन करके मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।

प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एडीएम pgro ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।

आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।

 

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।