चन्दौली सकलडीहा,
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में सोशल मिडिया पर अवैध रूप से गैंग बनाकर रील बनाने वालों की खिलाफ आपरेशन वज्रपात चलाया जा रहा है। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने मारपीट गाली गल्लौज और धमकी देने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मिडिया पर गैंग बनाकर स्टैंडबाजी करने वालों में हड़कंप मची है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी के निर्देश पर सोशल मिडिया पर पुलिस की ओर से निगरानी तेज कर दिया गया है। केातवाली पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक युवक को मारपीट गाली गल्लौज व धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अमन सिंह बुन्देला निवासी ग्राम कवलपुरा तोरवा थाना धानापुर जनपद चन्दौली हालपता ग्राम व थाना सकलडीहा को विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि सोशल मिडिया पर गैंग बनाकर रील बनाने वाले,स्टैंडबाजी करने वाले या तलवार से केक काटने वालों के खिलाफ आपरेशन वज्रपात चलाया जा रहा है। सोशल मिडिया पर लगातार पुलिस की निगाह बनी हुई है।
गिरफ्तारी टीम में केातवाल भूपेन्द्र निषाद कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय,दीपक रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 8
Users This Year : 23950
Total Users : 36543
Views Today : 8
Total views : 71824