सशक्त बेटियां ही विकसित भारत की आधारशिला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

चन्दौली सकलडीहा ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों को जागरूक आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व के कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को खडेहरा स्थित अमर ज्योति केन्द्र पर एक दिवसीय किशोरी नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए किशोरियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक नेतृत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप पांडेय प्राचार्य सकलडीहा पीजी कॉलेज प्रो. दयानिधि सिंह यादव और सब-इंस्पेक्टर संतोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किए।

किशोरियों का सर्वांगीण विकास देश के समग्र विकास की आधारशिला है। जब किशोरियां सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने किशोरियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करने का आह्वान किया। वही जिला चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर  संध्या यादव ने किशोरियों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों, सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का निःसंकोच उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।