करें योग,, रहे निरोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर योग दिवस कराया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर

ब्लाक परिसर मे आगामी योग दिवस (21जून) के पूर्व ही योगाअभ्यास कराया गया जिसमे मुख्य शिक्षक विनय कुमार सिंह ने माइक के माध्यम से सम्बोधन करते हुए कहा की प्रति दिन सभी को टहलने के साथ साथ योगा भी करना चाहिए, साथ ही स्वस्थ रहने के कुछ टिप्स भी दिए, उनकी सहयोगी योग शिक्षिका प्रियंका सिँह ने मंच से ही अपने योग मुद्राओ के माध्यम से सभी योगा कर रहे लोगो का मार्ग दर्शन कर रही थी ताकि सभी उपस्थित लोगो को योग करने के मुद्राओ की जानकारी हो सके,,

बताते चले की पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था,
इसको संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर 2014 को घोषित किए जाने के बाद यह पहला अवसर था जब पूरी दुनिया में इसे आधिकारिक तौर पर मनाया गया,जिसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद ही हुई थी, जिसका 177 सदस्य देशों ने समर्थन भी किया था,पहला योग दिवस का मुख्य आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर किया गया था,जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर एक साथ योग किया था,,

योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। इस शब्द का अर्थ ही ‘योग’ या भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है।
योग के बारे मे वेद एवं पुराणों मे भी बहुत ही विस्तार से वर्णित किया गया है,,

इस योगाअभ्यास मे प्रभात कुमार(जिला प्रोवेशन अधिकारी),राकेश कुमार मिश्रा(खंड विकास अधिकारी), डा0जीतेन्द्र कुमार(ची0अ0धिना), अजय कुमार, दयाल सरंणश्रीवास्तव(व0सहायक),राणा सिँह(भाजपा नेता), रमेश द्विवेदी(भाजपा प0म0अ0),गोपाल बिन्द,रमेश यादव बब्लू, अजित वर्मा, अर्जुन कुमार,बिपिन रस्तोगी(मोहित),डा0रामानुज यादव, राजेश बिन्द,अशोक गुप्ता,संतोष यादव इत्यादि के साथ ही कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे,,

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।