चंदौली सकलडीहा
उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग के कंपाउंड राउंड में संघर्ष करते हुए भदोही के आशुतोष पटवा ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। यह प्रतियोगिता एस एम जे एन डिग्री कॉलेज गोविंदपुर हरिद्वार उत्तराखंड में 16 जून से 22 जून 2026 तक हो रहा है। आशुतोष पटवा श्री दयाल आर्चरी अकैडमी देवनाथपुर लक्ष्मण पट्टी भदोही में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल जी ने कहा कि आशुतोष ने अपने अथक परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा और संघर्ष की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर एक दिन जरूर भदोही का परचम लहराएंगे। महासचिव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आशुतोष पटवा का यह पहला प्रतियोगिता था ।
जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त कर भदोही जनपद का गौरव बढ़ाया है। तीरंदाजी के प्रशिक्षक वैभव दिक्षित आशुतोष के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि भदोही के तीरंदाजो के लिए उन्होंने एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। भदोही में जो तीरंदाजो की जो नर्सरी तैयार किया जा रहा है। आने वाला कल भदोही के नाम होगा।
आशुतोष की जीत पर आलोक कुमार गुप्ता, विनीत जायसवाल ,शुभम पटवा, दिनेश गुप्ता ,उर्मिला देवी, कृष्णा सिंह, कमलेश गुप्ता ,विवेक श्रीवास्तव, डॉक्टर रत्ना ,सुमन गुप्ता ,दीपक बरनवाल ,संध्या मौर्य, प्रखर प्रांजल, वसुधा गौरव, गरिमा, सहदेव, मुस्कान खुशबू, सूर्य प्रताप ,अमन आदित्य, अनुराग प्रियांशी, चंचल एवं शिवित ने ग्राउंड पर मिठाईयां एक दूसरे को खिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।











Users Today : 8
Users This Year : 23950
Total Users : 36543
Views Today : 8
Total views : 71824