थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.06.2026 को वादी चौधरी गौतम पुत्र स्व0 कालिका गौतम निवासी शीतलगढ़ पटेहरा खर्द थाना सन्तनगरजनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध टैम्पु में वादी का पैसा चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में
दिनांकः18.06.2026 को उप निरीक्षक सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. मोहर्रमदीन पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू व 2. अरमान अली पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू निवासीगण देवरी कला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर उपरोक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित 13,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP 63 CT 4432 को बरामद किया गया ।
थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. मोहर्रमदीन पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू निवासी देवरी कला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, उम्र 23 वर्ष ।
2. अरमान अली पुत्र सुनौवर अली उर्फ जादू निवासी देवरी कला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, उम्र 19 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-57/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर ।
विवरण बरामदगी—
1. चोरी की धनराशि 13,000 रूपये बरामद ।
2. घटना में प्रयुक्त आटो वाहन संख्या UP 63 CT 4432 को बरामद ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर ।
उप निरीक्षक सुशील त्रिपाठी मय पुलिस टीम थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर ।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827