अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 18.06.2026 को थाना अहरौरा पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुछ तस्कर जंगल के रास्ते गोवंश को क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जा रहे है । इस सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दादो जंगल से क्रुरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जा रहे
18 राशि गोवंश के साथ अभियुक्त हजारी बियार पुत्र होरीलाल बियार निवासी यूसूफपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—
1. हजारी बियार पुत्र होरीलाल बियार निवासी यूसूफपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, उम्र 59 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
18 राशि गोवंश बरामद ।
पजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-124/2026 धारा- 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना-अहरौरा, जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।











Users Today : 11
Users This Year : 23953
Total Users : 36546
Views Today : 11
Total views : 71827