रामपुर, जौनपुर 18 जून 2026
विकासखंड रामपुर के ग्राम समाज नोनूरा में ‘ग्राम चौपाल-प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरियाहू विधायक डॉ. आरके पटेल ने फीता काटकर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक डॉ. आरके पटेल ने ग्रामवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज में भाग लिया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की प्रत्येक योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 82
Users This Year : 17395
Total Users : 29988
Views Today : 184
Total views : 59464