बागपत,
दिल्ली एनसीआर की सुप्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्टों में शुमार व कान्हा मेकअप स्टूड़ियो खेकड़ा की संचालिका तनु धामा को प्रतिष्ठित नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया।
नीरा अमृत सम्मान समिति की ओर से महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित इंटरनेशनल अवार्डी व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन ने मेकअप आर्टिस्ट तनु धामा को पगड़ी पहनाकर, चादर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर और नीरा अमृत सम्मान का प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट कर उनको सम्मानित किया।
विपुल जैन ने बताया कि नीरा अमृत सम्मान धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाली शख्सियतों को प्रमुख समाजसेवी रामसेवक शर्मा व डाक्टर हिमांशु शर्मा टटीरी वालों के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
डाक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि तनु धामा लगभग 7 वर्षो से मेकअप स्टूड़ियों चला रही है और इस कार्य के द्वारा उन्होनें स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है और समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। बताया कि तनु धामा ने अनेकों मेकअप सेमिनार का सफल आयोजन किया है और उनको मेकअप के क्षेत्र में आयोजित अनेकों मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
वह सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। तनु धामा महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है और समाज के लिए प्रेरणीय है। डाक्टर हिमांशु शर्मा ने समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन की प्रशंसा की। तनु धामा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरूजनों, परिजनों और शुभचिंतको को दिया।
तनु धामा ने बताया कि वे हमेशा अपनी माता संतोष देवी और पिता अशोक कुमार की आभारी रहेंगी, जिन्होने उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ परिश्रम करना सिखाया और हमेशा अच्छे कार्य करने को प्रेरित किया। तनु धामा ने बताया कि उनके पति मोहित धामा एक नेकदिल व्यक्ति है। वह कम्प्यूटर एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइनर है और हर कदम पर उनका साथ देते है। तनु धामा के 2 बेटे है। एक बेटा कक्षा 5 में और दूसरा बेटा कक्षा 3 में पढ़ रहा है।
इस अवसर पर दीपा, प्राची, नर्गिस अंसारी, लक्ष्य, प्रत्यक्ष सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 114
Users This Year : 17294
Total Users : 29887
Views Today : 235
Total views : 59247