अपर समाहर्ता की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों से संवाद एवं उनकी समस्याओं को सुना गया।उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा सहयोग शिविर में आवेदनों के प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया ।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया।
उन्होंने ने कहा कि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक रूप से चक्कर न लगाना पड़ें तथा उनकी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर/स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य ये भी है कि विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508