भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मांडवी तालाब पर किया श्रमदान, लगाया पौधा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मांडवी तालाब (मंडुआडीह) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। पंकज चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल,

जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिये और वहां पर आम ग्रामीण से मिलकर उनसे फीडबैक प्राप्त किया तथा पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।