दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत फूलपुर तिराहे पर पैदल गश्त ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक बालक तिराहे पर रोते हुए मिला।
उ0नि0 द्वारा बालक से रोने का कारण पूछा गया तो बालक ने अपना नाम कार्तिक सरोज पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम सरौनी पुरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर बताया तथा अवगत कराया कि वह रास्ता भटक जाने के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गया है और यहाँ आ गया है।
उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से गुमशुदा बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित किया गया। तत्पश्चात परिजनों को थाना फूलपुर बुलाकर गुमशुदा बालक कार्तिक सरोज को सकुशल सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा बालक का विवरण :
कार्तिक सरोज पुत्र सूरज प्रसाद निवासी ग्राम सरौनी पुरबपट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर उम्र : 07 वर्ष










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508