दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बैठक के दौरान माहे मोहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाली मजलिस, जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आयोजकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों से कार्यक्रम के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि मोहर्रम के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।

बैठक में यातायात व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं समन्वय से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। उपस्थित सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने एवं माहे मोहर्रम के समस्त कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई