सोशल मीडिया पर चंपत राय की जाति को लेकर चर्चा तेज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की जातीय पृष्ठभूमि को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और दावे किए जा रहे हैं। कई पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि चंपत राय का पूरा नाम चंपत राय बंसल है तथा वे उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र के निवासी हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेशों में यह भी कहा जा रहा है कि उनका परिवार बंसल गोत्र से संबंधित है, जिसे वैश्य (बनिया) समुदाय का गोत्र माना जाता है। इन दावों को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई