नई दिल्ली।
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत खुलकर सामने आ गई है। TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि पार्टी के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में विलय करेंगे। बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करते हुए पत्र सौंपा है।
काकोली घोष दस्तीदार के मुताबिक, ये 20 सांसद TMC की कुल संसदीय संख्या के दो-तिहाई से ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि आगे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ मिलकर देश के लिए काम करेंगे।
इस दावे के बाद बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। ममता बनर्जी के लिए यह सबसे बड़ा संसदीय झटका माना जा रहा है। अब सबकी नजर स्पीकर के फैसले और TMC नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर है।









Users Today : 51
Users This Year : 17587
Total Users : 30180
Views Today : 131
Total views : 59870