अंडर-19 राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु हुआ ट्रायल BHU बिरला ग्राउंड में जुटें युवा खिलाड़ी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयनार्थ ट्रायल का आयोजन 15 जून 2026 को प्रातः 8 बजे BHU के बिरला ग्राउंड, वाराणसी में किया गया। इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हिस्सा लिये और राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया।

आयोजकों के अनुसार ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के लिए किया किया। चयनित खिलाड़ी एक से 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली 3rd जूनियर नेशनल T10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए आगामी 29 सितंबर को जम्मू-कटरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय T10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता देशभर के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच साबित होग।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में देश के 28 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पूर्वांचल, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, गोवा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, गुजरात सहित कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने और भविष्य में खेल जगत में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया लगातार युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में आयोजित यह ट्रायल प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पात्र और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि चयन पूरी पारदर्शिता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, ताकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर बोर्ड के सचिव अभिषेक कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी तथा कोच अमृत कुमार चौबे एवं अध्यक्ष अजय सिंह बॉबी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।

वाराणसी में आयोजित यह ट्रायल न केवल युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा, बल्कि प्रदेश में टेनिस बॉल क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता को भी नई पहचान प्रदान करेगा। खेल प्रेमियों की निगाहें अब इस चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं, जहां से उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय टीम के भावी सितारों का चयन किया जाएगा।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।