सैयदराजा
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को सिलौटा गांव में 35 लाख की लागत से बन रहे सड़क का शिलान्यास व 20 लाख की लागत से बने नाली का फीता काटकर लोकार्पण किया।इससे गांव वासियों सहित आधा दर्जन गांवों में आवागमन करने में काफी सहूलियत हो जाएगी।उक्त सड़क व नाली निर्माण का काफी दिनों से मांग चल रही थी।

सिलौटा गांव में ब्राह्मण व मौर्या सहित अन्य लोगों के घरों का पानी निकलने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।वही सिलौटा गांव में आने जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था।इससे गांव वासियों सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों को चार पहिया वाहनों व राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
इसके लिए ग्रामीणों ने बीते दिनों पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने गांव में नाली व सड़क निर्माण करने का मांग किया था। इसको देखते हुए विधायक सुशील सिंह के पहल पर संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि से लगभग 35 लाख की लागत से सड़क व विधायक निधि से लगभग 20 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया गया।

इससे गांव वासियों को पानी निकासी की समस्या से निजात मिल गया।वही सड़क के निर्माण से ग्रामीणों व आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत उपाध्याय व संचालन रामजी तिवारी ने किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, रमेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, हरिवंश उपाध्याय, नंदकुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह दीपू, फेंकू मौर्य, गुलाब कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह दीपू, रामजनम, रामप्रकाश उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय उर्फ मिन्टू, सत्यवान मौर्य, संगीता गुप्ता, अजीत पांडेय, दिलीप सिंह,अनिल श्रीवास्तव, दीना सिंह, धनंजय खरवार,दिलशेर अहमद, टप्पू सिंह, संतोष सिंह, मौलिक सिंह, मंजीत सिंह, बाचा पाल, आदि रहे।










Users Today : 48
Users This Year : 17584
Total Users : 30177
Views Today : 115
Total views : 59854