थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जें 02 मोबाइल एवं 02 कूटरचित आधार कार्ड बरामद।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली-

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 14/26 धारा 318(4) ,319(2),336(3),338,339, 3(5) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों सतीश राय पुत्र भारत भूषण राय उम्र 36 वर्ष हाल पता कछीयाना मोहल्ला तालपुरा झाँसी थाना नवाबाद जनपद झाँसी उ0प्र0 व स्थाई पता बीर सावरकर बाद थाना बीना जनपद सागर मध्य प्रदेश व शेखर कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी राम निवासी भोगवार थाना अलीनगर मूल पता मारुफपुर थाना बलूआ जनपद चन्दौली को मुगलसराय सकलडीहा स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 02 मोबाइल एवं 02 कूटरचित आधार कार्ड बरामद बरामद हुआ।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से साइबर ठगी के अपराध में संलिप्त थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग सत्कार निधि लिमिटेड कम्पनी की आड़ में विभिन्न व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर प्राप्त धनराशि कम्पनी एवं अन्य खातों में मंगवाते थे तथा बाद में उक्त धनराशि को निकालकर आपस में हिस्सेदारी के आधार पर बांट लेते थे।

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनके अन्य सहयोगी भी इस गिरोह में शामिल हैं। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में भी ट्रांसफर की जाती थी, जिन खातों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतें दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने एवं अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने फोटो लगे हुए कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर रखे थे, जिनमें नाम एवं पते गलत अंकित थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.सतीश राय पुत्र भारत भूषण राय उम्र 36 वर्ष हाल पता कछीयाना मोहल्ला तालपुरा झाँसी थाना नवाबाद जनपद झाँसी उ0प्र0 व स्थाई पता बीर सावरकर बाद थाना बीना जनपद सागर मध्य प्रदेश
2.शेखर कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी राम निवासी भोगवार थाना अलीनगर मूल पता मारुफपुर थाना बलूआ जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-
1.02 मोबाइल
2.02 कूटरचित आधार कार्ड

जनपदवासियों से अपील-
अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति अथवा संस्था के बहकावे में आकर ऋण, निवेश या अन्य वित्तीय लाभ के नाम पर धनराशि जमा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in⁠ पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर थाना से संपर्क करें।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.निरीक्षक हरिनारायण पटेल प्रभारी थाना साइबर क्राइम चन्दौली
2.उ0नि0 मिर्जा रिजवान बेग साइबर सेल प्रभारी चन्दौली ।
3.का0 मनोज चौहान साइबर सेल चन्दौली ।
4.का0 संदीप कुमार थाना साइबर क्राइम चन्दौली

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई