अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार के दिन उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों की प्रगति और आगामी सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी, संग्रामपुर थानाध्यक्ष अनुप कुमार और हरसिद्धि थानाध्यक्ष सक्रिय रूप से शामिल हुए।
एसडीपीओ रवि कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, सघन गश्ती अभियान चलाने और फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एसडीपीओ ने अरेराज थाना पुलिस द्वारा किए गए एक बड़े उद्भेदन की जानकारी साझा की।अरेराज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र में सक्रिय दो महिला चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया है।
थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी के कुशल नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।
गिरफ्तार महिला चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने अरेराज पुलिस टीम की इस मुस्तैदी की सराहना की और कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रणव कुमार ,पूर्ण कम समर्थ ,अजय कुमार सिंह, गोबिदगज थाना अध्यक्ष राजू मिश्रा,पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार, हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ,मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497