जौनपुर
नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कॉलोनीवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र सौंपा।
कॉलोनीवासियों की ओर से अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन में कहा कि उनके नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कॉलोनी की प्रमुख समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में निर्मित नाली जेसीबी कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कॉलोनीवासियों ने नाली की शीघ्र मरम्मत एवं नियमित सफाई कराने की मांग की।
इसके अलावा कॉलोनी में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
कॉलोनीवासियों ने जलापूर्ति की समस्या का उल्लेख करते हुए पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसके अतिरिक्त अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का अनुरोध किया गया।
अंत में कॉलोनीवासियों ने आशा व्यक्त की कि नगर पालिका अध्यक्ष क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगी, जिससे कॉलोनी का समुचित विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497