सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी की पुत्री कु. अदिति यादव के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट प्रसारित की गई है। उक्त कृत्य महिला सम्मान के विरुद्ध होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी आघात पहुँचाने वाला है।
अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है, जो विधि के अनुसार दंडनीय अपराध है।
बबेरू – अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव की उपस्थिति में विधिक सलाहकार एडवोकेट रामचंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजय पाल सिंह यादव के द्वारा क्षेत्राधिकारी बबेरू को बड़ी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों व बार एसोसिएशन बबेरू के अधिवक्ता साथियों ने नाराजगी जताई।
व प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके।
इस मौके पर कैप्टन रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान कमल यादव, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, किशन, अभिनंदन, सचिन, राणा, आदि मौजूद रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 23793
Total Users : 36386
Views Today : 2
Total views : 71499