मंडुवाडीह पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, 29 मुकदमों वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 37.350 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

23 मई 2026 को मण्डुवाडीह की नई बस्ती स्थित एक बंद मकान में हुई चोरी के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणापार प्रमोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर निवासी भगवानपुर, थाना लंका तथा सचिन राउत निवासी नगवा, थाना लंका के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो चैन, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी बाली, तीन नथिया, चार नाक की कील समेत कुल 37.350 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात में घूमकर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। मण्डुवाडीह की नई बस्ती में भी उन्होंने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी और गहनों को बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

डीसीपी वरुणापार प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। *प्रियांशु सोनकर पर 13 और सचिन राउत पर 16 मुकदमे *विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं चोरी की वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा समेत मण्डुवाडीह पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई