उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मांग के अनुसार महंगी गाड़ियां चोरी कर उनके इंजन, चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर दूसरे राज्यों में बेचते थे।

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 9 जून को आदित्य मिहिर ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित उनके घर के बाहर खड़ी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई है।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई