प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विशेष आयोजन किया। इस दौरान महर्षि वेदव्यास मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा हवन, पूजन और अनुष्ठान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रमेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद का दायित्व निभाने वाले नरेंद्र मोदी देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर महर्षि वेदव्यास मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं प्रवास कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवशंकर पटेल, चारों मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय कनौजिया, कुंदन सिंह, संदीप पटेल, विवेक सिंह, धीरज, गंगाराम साहनी, राजीव गुप्ता, कमलाकर दुबे, संतोष जायसवाल, बुल्लू यादव, विजय मिश्रा, देविका, सपना अग्रहरि, प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्य, आराधना गुप्ता, संजय पासवान, गौरव जायसवाल, दिलीप सोनकर, सोमारु बिन्द सहित चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकास की कामना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई