पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान रहे परीक्षार्थी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा इंटर कॉलेज और बरठी भारतीय राष्ट्रीय विद्या मंदिर पर सुबह और दोपहर में दो पाली में पुलिस की परीक्षा हो रही है। परीक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। परीक्षा के दूसरे दिन चिलचिलाती धूप और उमस से परीक्षार्थी सहित परिजन परेशान रहे।

परीक्षा सेंटर के बाहर परीक्षार्थी के परिजन धूप में भटकते रहे। किसी प्रकार की छाया और पानी की व्यवस्था नहीं होने पर हैंडपप और पानी खरीदकर लोग पीने के लिये मजबूर रहे। इस दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी परीक्षा सेंटर पर पहुंचकर जानकारी लेने में जुटे रहे।

तीन दिवसीय पुलिस परीक्षा को लेकर सुबह से ही कड़ी जांच पड़ताल के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। महिला परीक्षार्थियों के लिये अलग से महिला पुलिस की ओर से जांच किया जाता है। यहां तक की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के भी मोबाइल जमा हो जाता है। सभी परीक्षार्थियों की ऑनलाइन डिजिटल अंगूठा लगाने के बाद प्रवेश दिया जाता है।

परीक्षा के दौरान कड़ी और मुस्तैदी से जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षाथियों को अंदर भेजा जाता है। परीक्षा को लेकर दोनो पाली के गैर जनपद के छात्र सुबह ही परीक्षा सेंटर पर आ जाते है। लेकिन परीक्षा सेंटरों के बाहर किसी प्रकार की पानी की व्यवस्था नहीं रहती है। एम्बुलेंस परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद चली जाती है। छूटने से पहले आ जाती है। परीक्षा सेंटर पर पुलिस कर्मी भी स्वंय से टेंट लगाकर छाया में ड्यूटी करने को मजबूर है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —