परीक्षा केंद्र से प्रदर्शनी मैदान तक एक्शन में दिखे डीएम सैमुअल पाल एन, नकलविहीन परीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर कसा शिकंजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए टी.डी. इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया का गहन जायजा लिया।

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मियों को परीक्षा केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर स्थित बीआरपी कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों, झूलों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बड़े झूलों की पीडब्ल्यूडी से जांच कराने, सीसीटीवी व्यवस्था सक्रिय रखने, फायर सेफ्टी उपकरण मानक के अनुसार लगाने तथा साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी वालंटियर्स और कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनाने, विद्युत पोल और वायरिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खान-पान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए। प्रशासन की इस सख्ती से परीक्षा और प्रदर्शनी दोनों स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।