नाबालिग अपहरण केस में आरोपी को मिली जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

नाबालिग को शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी विक्की चौधरी को जमानत दे दी। प्रभारी सत्र न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें एवं बंधपत्र जमा करने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया।

बचाव पक्ष के अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह और अंकिता सिंह ने अदालत में दलील दी कि आरोपी को पारिवारिक विवाद के कारण गलत तरीके से फंसाया गया है तथा उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

गौरतलब है कि 7 मई 2026 को एक 16 वर्षीय किशोरी के घर से लापता होने के मामले में विक्की चौधरी पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। वह 25 मई से जिला कारागार में निरुद्ध था। अदालत ने सुनवाई के बाद उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —