हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर 12,77,000 लाख का किया गया घोटाला ..

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज जनपद के विकासखंड भगवतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कादिरपुर तालुका आदमपुर बिसौना मे हैंडपंप मरम्मत व रीबोर के नाम पर किया गया जमकर भ्रष्टाचार विगत पाच सालो मे हैंडपंप के हालात बद से बदतर बूद बूद पानी को तरस रहे ग्रामीण लेकिन जिम्मेदारो ने नियम कानून को ताक पर रखकर 12,77,000 डकार गये।

ग्रामीणो मे राम सेवक,मानिक चंद्र,मध्यान कुमार,सुरेश चंद्र,विजय सिंह, जगतपाल आदि के अनुसार 5 सालो से हैंडपंप खराब है,कही हैंडपंप पानी नही दे रहे,कही स्वयं ग्रामीण खुद से या चंदा लगाकर दुरस्त कराते रहे है,सरकार के लाखो रुपए खर्च होने के बावजूद भी हैंडपंप खराब पड़े हैं,जनता परेशान है, जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने भ्रष्टाचार की मलाई खाने मे मस्त है ।

विगत 5 सालो(2022-23 से 26-27 वित्तीय वर्ष) मे योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की जमकर उडाई गई धज्जिया । यहा तक की धार्मिक स्थल मंदिर आदि के पास स्थित हैंडपंप भी 5 सालो मे नही दुरस्त हो सके न ही वहा रीबोर किया जा सका है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई