मृतक की पहचान चंदौली कोतवाली के दिघवट गांव निवासी बालमुकुंद सिंह के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बालमुकुंद सिंह सुबह अपने घर से साइकिल से निकले थे। उन्होंने पौरा गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास अपनी साइकिल खड़ी की और रेलवे क्रॉसिंग से पूर्व दिशा की ओर चले गए। इसी दौरान डाउन लाइन से गुजर रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
सकलडीहा के थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मृतक बालमुकुंद सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820