आस्था के नाम पर आया फैसला क्या?मांस-मछली पर सख्ती,शराब और नॉनवेज रेस्टोरेंट पर खामोशी!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी नगर निगम का शहर की सीमा के भीतर खुली मांस और मछली की दुकानों को हटाकर बाहर शिफ्ट करने का फैसला नई बहस को जन्म दे रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि खुले में मांस-मछली की बिक्री से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या भावनाएं सिर्फ सड़क किनारे लगी दुकानों से ही आहत होती हैं?

अगर शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बचाने की चिंता है, तो फिर बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में खुलेआम परोसे जा रहे नॉनवेज व्यंजन इस दायरे से बाहर क्यों हैं? क्या नियम सिर्फ छोटे कारोबारियों के लिए हैं और बड़े प्रतिष्ठानों के लिए अलग पैमाना है?

इतना ही नहीं, काशी की पहचान गंगा और घाटों से है, लेकिन इन्हीं घाटों के आसपास कई जगहों पर खुलेआम शराबखोरी के दृश्य भी देखने को मिलते हैं। यदि आस्था और संस्कृति को आधार बनाकर फैसले लिए जा रहे हैं, तो शराब की बिक्री और सेवन पर भी समान रूप से विचार होना चाहिए।

आधे-अधूरे फैसले हमेशा सवाल खड़े करते हैं। यदि वाराणसी को वास्तव में धार्मिक नगरी की तर्ज पर विकसित करना है, तो नीति सबके लिए समान होनी चाहिए—या तो पूरे शहर को अयोध्या और हरिद्वार की तरह नॉनवेज और शराब मुक्त घोषित किया जाए, या फिर केवल चुनिंदा वर्गों और व्यवसायों पर कार्रवाई कर दोहरे मापदंड न अपनाए जाएं। जनता अब यही पूछ रही है कि आखिर नियम सबके लिए एक जैसे कब होंगे?

 

रिपोर्ट -धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।