दिनांक 06.06.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग कर वीडियो प्रसारित करने के संबंध में पंजीकृत अभियोग, धारा 353(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 में वांछित अभियुक्त पुनीत राय उर्फ पुजारी पुत्र चफनु राय निवासी ग्राम भीषमपुर (गडेरिया का पुरा), थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादी रवि सिंह द्वारा थाना कपसेठी पर लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्त पुनीत राय उर्फ पुजारी द्वारा जाति विशेष के विरुद्ध अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं, जिससे सामाजिक वैमनस्य एवं विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
पुनीत राय उर्फ पुजारी पुत्र चफनु राय निवासी ग्राम भीषमपुर (गडेरिया का पुरा), थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 विकास मौर्या, थानाध्यक्ष कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी। ।
2. उ0नि0 आशीष कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 सुजीत, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 साजन, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820