पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सिगरा थानांतर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने शनिवार को पुलिस सहायता केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए नागरिकों यात्रियों एवं व्यापारियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। वाराणसी जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए यह केंद्र सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पुलिस आयुक्त ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं भरोसेमन्द वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सहायता केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। यह केंद्र महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन को और अधिक सुलभ बनाएगा।
साथ ही अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण एवं जन सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रभावी समाधान में भी सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान सीपी मोहित अग्रवाल के साथ साथ अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर,एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820