पीएम सूर्यघर योजना को मिली नई गति, 24 ‘सोलर दीदी’ को मिला प्रमाणपत्र और जॉब लेटर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। सिटी एक्सीलेटर प्रोग्राम (CAP) के अंतर्गत प्रशिक्षित प्रथम बैच की 24 महिलाओं को ‘सोलर दीदी’ के रूप में प्रमाणपत्र एवं जॉब लेटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का भी कार्य कर रही है। ‘सोलर दीदी’ घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी देंगी और सोलर रूफटॉप स्थापना के लिए प्रेरित करेंगी।

इस अवसर पर अजगरा विधानसभा के विधायक टी. राम, कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, नेडा के निदेशक तथा नगर निगम वाराणसी के नगर आयुक्त सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।