दिनांक 06.06.2026 को पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. व वामा सारथी अध्यक्षा डॉ0 प्रगति के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा स्थित बहुद्देशीय हाल में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट नितीश गर्ग एवं वामा सारथी सदस्या ऋषिता गर्ग की उपस्थिति में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही मेधावी छात्रा आस्था कुमारी एवं उसके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, प्रभारी महिला थाना नंदिनी सिंह, उ0नि0 आरिफउल्ला खान एवं महिला आरक्षी सपना सहित पुलिस परिवार के बच्चे तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820